यूपी: स्वामी प्रसाद बोले- बिना शर्त इंडिया गठबंधन का समर्थन करूंगा, अखिलेश से न तो कोई बैर और न ही मनभेद….

राजनीति: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से न तो उनका कोई बैर है और न ही कोई मनभेद है। उनका सम्मान सदैव करते रहेंगे। भाजपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को बिना शर्त समर्थन करेंगे।

बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को सुरक्षा मिलने पर भी उन्होंने खुशी जताई। बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांशीराम ने जो नारा दिया था, उसे बसपा प्रमुख मायावती ने बदल दिया है। भाजपा राज में किसान, मजदूर, छात्र व नौजवान सभी परेशान हैं। इंडिया गठबंधन देश की आवश्यकता है। भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है। जहां भी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कहेगा, वे वहां सेवाएं देने को तैयार हैं। कहा कि सपा में रहते हुए उन्होंने जिन नेताओं को भाजपा का एजेंट बताया था, राज्यसभा चुनाव में यह साबित भी हो गया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने जारी बयान में कहा कि बसपा में सक्रिय रहे सुभाष चंद्र लहरी को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बामसेफ की तर्ज पर राष्ट्रीय शोषित बुद्धिजीवी संघ का गठन किया गया है। इसके मुख्य प्रेरक विनोद मिलिंद और सह मुख्य प्रेरक श्यामलाल गौतम को बनाया गया है। साथ ही उन्होने कहा कि वह इंडिया गठबंधन को बिना शर्त समर्थन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *