यूपी: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी के करीबी ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ

यूपी: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार के सह प्रभारी ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है। जानकारी के मुताबिक इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कानपुर सीट से अजय कपूर को टिकट देने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी। अजय कपूर राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे। अजय कपूर यूपी में कांग्रेस के बड़ा चेहरा थे।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार के सह प्रभारी अजय कपूर ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। अजय कपूर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार हैं। बड़े उद्योगपति भी हैं। 2002 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद लगातार तीन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वह 2002 से 2017 तक विधायक रहे हैं। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और कानपुर पार्टी के कद्दावर नेता माने जाने वाले अजय कपूर के भारतीय जनता पार्टी में जाने से कांग्रेस में दमदार नेताओं की जगह खाली हो गई है।
अजय कपूर ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है तो यह माना जा रहा है कि कानपुर लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी हो सकते हैं और सत्यदेव पचौरी का टिकट कट सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *