India

चुनाव: पीएम मोदी का सख्त निर्देश, चुनावी राज्यों की परियोजनाओं को समय पर किया जाए पूरा, विवि का निर्माणकार्य 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य

चुनाव: अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में से पीएम का मुख्य फोकस उत्तर प्रदेश होगा।  कृषि कानून के खिलाफ जारी आंदोलन में जाट बिरादरी की अग्रणी भूमिका के कारण भाजपा के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में असहज स्थिति है।

इस सब बातों को ध्यान मे रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंत्रियों को संबंधित राज्यों की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने खासतौर पर उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंकने का साफ संदेश दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक पीएम ने इसी हफ्ते चुनावी राज्यों से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा के बाद इस आशय का निर्देश जारी किया।पीएम अगले महीने एक बार फिर से चुनावी राज्यों से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

हाथरस में मुरसान सियासत के जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह की शख्सियत भाजपा की रणनीति से मेल खाती है। साल 2015 में अफगानिस्तान में भारत का अंतरिम सरकार बनाने वाले राजा सिंह ने साल 2030 में महात्मा गांधी को मोहम्मद अली जिन्ना के प्रति आगाह किया था। तब गांधी को लिखे पत्र में राजा ने जिन्ना को जहरीला सांप बताते हुए उन्हें गले न लगाने की हिदायत दी थी।

विवि का निर्माणकार्य 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य
विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए 37 हेक्टेयर सरकारी भूमि प्रस्तावित करने के साथ 10 हेक्टेयर भूमि अलीगढ़ के लोढ़ा तहसील में अधिग्रहित की गई है। इस विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य साल 2022 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएम योगी ने साल 2019 में जाट राजा के नाम पर विश्वविद्यालय की घोषणा की थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

To Top