कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक इलेक्ट्रिक बस तेज रफ्तार में घंटाघर चौराहे से टाटमिल की तरफ जा रही थी। पुल उतरते ही बस विपरीत दिशा में चालक ने दौड़ाना शुरू किया और जो बीच में आया उसको रौंदते हुए निकल गया। यह इलेक्ट्रिक बस मौत बनकर दौड़ी। आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारी और 15 लोगों को रौंद दिया था।
कानपुर में टाटमिल चौराहे पर हुए हादसे के आरोपी ई बस के चालक सतेंद्र सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि बस चालक कानपुर देहात के थाना गजनेर के गांव रघुनाथपुर निवासी सतेंद्र सिंह यादव है। उससे पूछताछ की जा रही है। जिससे पता चल सके कि हादसे की वजह क्या थी।
अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर जाएं…
