Sports

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने वाले नीरज चोपड़ा हुए मालामाल, मिले इतने करोड़ रुपए

नीरज चोपड़ा ने टोक्‍यो ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ जेवलिन थ्रो किया। इसी के साथ नीरज ओलंपिक के इतिहास में व्यक्तिगत गोल्‍ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब उन पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है। जीत के 3 घंटे में ही नीरज को 13.75 करोड़ रुपए कैश प्राइज देने का ऐलान कर दिया गया।

इतना ही नहीं इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 करोड़ रुपए नकद और क्लास-वन जॉब देने का ऐलान किया है। नीरज को 50% रियायत के साथ हरियाणा सरकार प्लॉट भी देगी। नीरज चोपड़ा को पंचकुला में एथलेटिक्स के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रमुख बनाए जाने का ऐलान किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ रुपए नकद इनाम देने का ऐलान किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top