Politics

यूपी चुनाव 2022: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बसपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. रंगनाथ मिश्रा व पूर्व सपा विधायक हुए भाजपा में शामिल

यूपी चुनाव 2022: इन दिनों यूपी चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गयी है, एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी मे जाने का दौर भी शुरू है। इसी क्रम में बसपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. रंगनाथ मिश्रा, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत और सपा के डॉ. मनोज कुमार ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली।

इनके साथ में इन नेताओं के समर्थकों ने भी बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का भरोसा कायम है। 2017 की तरह इस बार भी 2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top