Politics

यूपी: योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 4 नए मंत्री हुए शामिल, अब कैबिनेट में हुए 56 मंत्री

योगी कैबिनेट का विस्तार: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। अब कैबिनेट में 56 मंत्री हो गए हैं। इसमें 22 कैबिनेट, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री शामिल हैं। योगी मंत्रिमंडल में चार नए मंत्री शामिल होने के बाद अब भी 4 पद खाली रहेंगे। पिछले छह महीने से इस मंत्रिमंडल इस मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना थी।योगी मंत्रिमंडल का विस्तार करीब डेढ़ वर्ष से प्रतीक्षित था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का बहु-प्रतिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आखिरकार मंगलवार शाम हो गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा के विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार और साहिबाबाद से सर्वाधिक मतों से जीतने वाले विधायक सुनील शर्मा कैबिनेट मंत्री पद की एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब योगी सरकार में दो उप मुख्यमंत्री, 22 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री सहित कुल 56 मंत्री हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री संजय निषाद भी मौजूद थे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने चार नए मंत्रियों को नियुक्त किया है। ओम प्रकाश राजभर की वापसी से राजभर समुदाय का समर्थन मजबूत होगा। दारा सिंह चौहान गैर-यादव ओबीसी मतदाताओं को लुभाएंगे। अनिल कुमार दलित मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाएंगे। सुनील कुमार शर्मा ब्राह्मण समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह विस्तार आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। अतः भाजपा ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय संतुलन बैठाने की कोशिश की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top