Politics

शाहजहांपुर : भाजपा- सपा समर्थकों में चुनावी विवाद को लेकर हुई फायरिंग, सपा समर्थक की गोली मारकर हत्या, भाजपा नेता घायल

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे दौर का मतदान संपन्न हो गया है। लेकिन इस दौरान हुए विवाद के कारण हत्या जैसे अपराध सामने आ रहे है। थाना क्षेत्र के गांव चकोरा में भाजपा- सपा समर्थकों में चुनावी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में मंगलवार सुबह सपा समर्थक सुधीर सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जबकि भाजपा समर्थक वींरेंद्र सिंह सीने में गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सोमवार को फर्जी मतदान करने आई लड़की को रोक कर 2 से 3 घंटे तक बूथ पर बैठा लिया गया था। मतदान केंद्र पर सुधीर सिंह एजेंट थे।

मतदान खत्म होने के बाद भी विवाद और फायरिंग हुई थी। तब पुलिस ने किसी तरह मामले में समझौता करा दिया था। इसी बात को लेकर सुबह भाजपा समर्थकों ने सुधीर के घर पर हमला कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top