यूपी: आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है तथा व्यक्ति की पता होता है।
लखनऊ में संबंधित पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद गुरुवार को एक नियम बनाया गया जिसमे बच्चे के जन्म लेने के तत्काल बाद उसका आधार कार्ड बनाया जाएगा। जो उसके माता-पिता के आधार से लिंक होगा। बच्चा जब पांच साल का होगा, तब उसकी बायोमीट्रिक जानकारी ली जाएगी। इसके जरिए जन्म पंजीयन की व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलेगी। वर्तमान में लखनऊ के 26 अस्पतालों में जन्म के तत्काल बाद बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है।
लखनऊ में संबंधित पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद गुरुवार को इसे प्रदेश के आठ पिछड़े जिले में शुरू किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
