आगरा: यह घटना आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की है इसमे एक सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार शर्मा की अपहरण कर हत्या कर दी गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है।
ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी सुनील कुमार शर्मा दो अगस्त को ड्यूटी पर निकले थे। वाटर वर्क्स से गांधी नगर गए। इसके बाद लापता हो गए। गांधी नगर निवासी महिला मोना और अजय के घर पर सुनील गए थे। उनकी आखिरी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की।
पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक की तो पुलिस को सुराग मिले। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मे अजय सुनील की बाइक लेकर जाता नजर आया। बाइक बाद में मिल गई। वहीं अजय और उसकी पत्नी मोना टेंपो में एक फ्रिज और पोटली लेकर निकले थे। इसके बाद फरार हो गए। इस आधार पर सुनील के साथ पहले अनहोनी की आशंका जाहिर की जा रही थी।
पुलिस ने पति-पत्नी की तलाश करना शुरू कर दी थी। इस मामले में अपहरण का मुकदमा पांच नामजद के खिलाफ दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार शनिवार को पुलिस ने मोना को गिरफ्तार कर लिया और उसने पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया। रविवार को सुबह ट्रांसपोर्ट नगर के पास झाड़ियों में पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।
परिवार में छाया मातम
सुनील का शव मिलने के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मां नारायणी देवी, पत्नी नीतू और चार साल की बेटी यति है। सुनील के पिता रघुवीर प्रसाद शर्मा बीमार रहते हैं। वहीं सुनील के दो भाई संतोष और कुलदीप है।
