Politics

कानपुर: भाजपा ने सपा पर लगाया बड़ा आरोप, पीएम मोदी की रैली के दौरान कानपुर में दंगा भड़काना चाहती थी सपा

भाजपा का आरोप: कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान कार में हुई तोड़फोड़ का मामला सुर्खियों में आता जा रहा है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘कल कानपुर में हुए घटनाक्रम को लेकर अखबारों ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर टिप्पणियां की हैं। समाजवादी पार्टी ने किस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी की उस रैली को खत्म करने की साजिश रची थी। समाजवादी पार्टी ने रैली और पूरे शहर में दंगा भड़काने की कोशिश की, ताकि प्रधानमंत्री की रैली पर उसका असर पड़े।’

पात्रा ने कहा, कल प्रधानमंत्री मोदी की बात सही हो गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि लाल टोपी यानी खतरे की निशानी है। पात्रा ने कहा कि ये काम गुंडाराज वाले करते हैं। समाजवादी पार्टी के गुंडे अपने खौफ को दिखाने के लिए  इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ये अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश कर रहे थे।

पात्रा ने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री ने जब रैली को संबोधित करना शुरू किया, उससे ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें भाजपा और प्रधानमंत्री का पोस्टर लगी कार को लाल टोपी पहने कुछ लोग बीच चौराहे तोड़ रहे थे। उस कार में आग लगाने की कोशिश हुई।

पात्रा ने अखबार की खबरों का हवाला देते हुए तीन बड़े दावे किए
1. कार में तोड़फोड़ करने के दौरान मौके पर समाजवादी छात्रसभा का राष्ट्रीय सचिव सचिन केसरवानी मौजूद था। जिस क्षेत्र में ये घटना हुई वह मुस्लिम बाहुल्य है।
2. पीएम मोदी और भाजपा का पोस्टर लगी जिस कार में तोड़फोड़ की जा रही थी, वो भी समाजवादी छात्रसभा के नेता अंकुर पटेल की थी। उसे भाजपा का दिखाने के लिए पोस्टर लगाया गया था।
3. कार में तोड़फोड़ दिखाकर समाजवादी छात्रसभा के नेता भाजपा कार्यकर्ता और आम लोगों को भड़काना चाहते थे। इसी नियत से इसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया, ताकि प्रधानमंत्री की रैली और कानपुर में दंगा भड़क सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top