Uttar Pradesh

लखनऊ: संदिग्ध हालात में दिलकुशा इलाके में कार में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले निजी वाहन चालक राजेश द्विवेदी (45) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव लखनऊ में कैंट के दिलकुशा पार्क के पास बृहस्पतिवार सुबह कार की बाएं तरफ की सीट पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बेटे ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उसने पुलिस से जांच की मांग की है। बेटे के मुताबिक पिता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मूलरूप से रायबरेली के बछरावां बरनावा निवासी जयकरन द्विवेदी का बेटा राजेश द्विवेदी पेशे से निजी वाहन चालक है। वह परिवार सहित मान सरोवर योजना में न्यू गरौरा में किराए के मकान में रहता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से कैंट थाने को सूचना मिली कि दिलकुशां पार्क के पास कार में युवक का शव पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक कैंट शिवचरन लाल अपनी टीम के साथ पहुंचे। राजेश का शव कार की बाईं तरफ वाली सीट पर पड़ा था। उनका चप्पल चालक वाली सीट के पास पड़ा था। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने तत्काल मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने कार व आसपास से साक्ष्य जुटाए।

राजेश के शव मिलने की सूचना पर बेटा सुधांशु ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस से उसने जांच की मांग की है। बेटे ने बताया कि रात को गाड़ी मालिक की कॉल आई थी। इसके बाद राजेश गाड़ी लेकर निकले थे। रात नौ बजे राजेश की अंतिम बार पत्नी से बातचीत हुई। इसके बाद मोबाइल बंद आने लगा। सुधांशु ने कहा कि पिता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। गले पर चोट लगी है। पैंट की जेब फटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, कार बाएं तरफ से क्षतिग्रस्त थी। उसी तरफ का टायर फट गया था। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि कहीं हादसे के बाद चालक कार लेकर भागा है। इसी दौरान कुछ हुआ जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस उसके आने जाने के सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगालने जा रही है। वहीं, राजेश के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद बातचीत करने वालों से पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसीपी कैंट अनूप सिंह के मुताबिक परिजनों ने अभी जो तहरीर दी है उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने तहरीर में लिखा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दूसरी तहरीर देंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top