Uttar Pradesh

यूपी: यूपी के शामली में परिवार के 19 सदस्यों ने 12 साल बाद बिना किसी लालच दबाव के हिंदू धर्म में की वापसी

यूपी: उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला कस्बे के मोहल्ला रायजादगान के मजरा डंगडूगरा में पिछले 25 वर्षों से मरहूम उमर का परिवार रहता है। इस परिवार के सभी सदस्य मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार जीवन यापन कर रहे थे। उमर के पुत्र राशिद ने बताया कि उनके पूर्वज सनातन धर्मी थे। करीब 12 वर्ष पूर्व उस समय किन्हीं परिस्थितियों के चलते पूर्वजों ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। अब सनातन धर्म से प्रेरित होकर परिवार के लोगों ने मन बना लिया है कि अपने घर धर्म वापसी की जाए। जिसके चलते परिवार के लोगों ने वार्ड सभासद दीपक सैनी के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी लिखित में प्रार्थनापत्र देकर हिंदू समाज में वापसी की मांग की थी।

राशिद ने बताया कि चार दिन पूर्व वह अपने परिवार के लोगों के साथ डीएम जसजीत कौर और एसडीएम कोर्ट कैराना में अपने बयान दर्ज कराने के लिए गए थे। उसके बाद कस्बे के सिद्धपीठ मनकामेश्वर सूरजकुंड मंदिर के प्रांगण में राशिद परिवार के 19 सदस्यों के साथ पहुंचे।
कस्बे के उस बंजारा परिवार ने मंदिर परिसर में हवन के दौरान सनातन धर्म स्वीकार किया। इस दौरान उन्हें विधि विधान के साथ जनेऊ धारण कराकर हिंदू समाज में शामिल किया गया l

यशबीर महाराज के द्वारा मंदिर प्रांगण में हवन कराया और सभी को जनेऊ धारण कराकर हिंदू धर्म अपनाया गया। इस मौके पर वार्ड सभासद दीपक सैनी, रिक्की रावत, राजीव कश्यप, सोनू, उपेंद्र, राहुल, शुभम, दिनेश मौजूद रहे। राशिद उर्फ विकास ने बताया कि हिंदू बंजारे समाज में उनके पूर्वजों का जन्म हुआ है। पूर्वजों के समय से उनके यहां पर प्रथा चली आ रही थी कि डेरे में किसी की मौत हो जाने पर उनको समाधि देने के लिए शव को दफनाया जाता था, लेकिन उनके पास कोई स्थायी जगह न होने के कारण दूसरे समाज के लोगों के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा था।

इसे लेकर कई तरह की परेशानियां समाज के लोगों के सामने थी। इन समस्याओं का समाधान ना होने पर उनके बाबा ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। कब्रिस्तान का इस्तेमाल करने की वजह से इस्लाम को कबूल कर लिया था। अब तीसरी पीढ़ी में आने के बाद जब उन्हें पता चला कि वे हिंदू समाज से हैं, तो उन्होंने बिना किसी लालच, दबाव के घर वापसी करने का मन बना लिया। उन्हें प्रशासन से उम्मीद है कि हमारे समाज को शव के अंतिम संस्कार के लिए अलग स्थान दिया जाएगा और जिससे हम किसी अन्य पर निर्भर न हो पाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top