Health

जानिए अदरक के चमत्कारी गुण और उसके साथ- साथ ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में…

अदरक: अदरक से हम सभी लोग परिचित है। अदरक बहुत अच्छी जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है।जो पूरी दुनिया में मसाले करे रूप में उपयोग की जाती है। अदरक में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन इ, और बी कॉम्प्लेक्स हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सिलिकॉन, सोडियम, लोहा, जस्ता, कैल्शियम, बीटा-केरोटीन जैसे खनिज होते है। यह शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करते है।

अदरक के अनेको स्वास्थ्य लाभ होते है।

पेट में गड़बड़ी से राहत दे :- अदरक पेट की गड़बड़ी रोकने में बहुत सहायक होता है। यह जठरांत्र की मांसपेसियों को आराम प्रदान करने में सहायता करता है। इस प्रकार पेट की गैस और सूजन कम करने में फायदेमंद होता है।

गठिया के दर्द में :- जिन व्यक्तियों को गठिया की बीमारी है। उनको अदरक का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। जो हड्डियों को मजबूत करता है। गठिया की बीमारी को दूर करता है।
खांसी को कम करे :- अदरक में प्राकृतिक रूप से एनाल्जेसिक दर्द निवारक होता है। जो गले के दर्द को दूर करने में मदद करता है। इससे खांसी आना कम हो जाता है।
हृदय के लिए :- अदरक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। ताकि लंबे समय तक स्वस्थ बना रहे। यह कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करता है और रक्त चाप को नियंत्रण में रखता है।  अदरक में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम होता है। जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है

मधुमेह को नियंत्रण रखने में :– अदरक शरीर के शर्करा स्तर को कम करता है। शरीर में इंसुलिन बनने में मदद होता है जिससे मधुमेह नियंत्रण में रहता है।

ठंडी व लू से बचाव :- यह ठंडी से बचाने में बहुत फायदेमंद साबित होता है। छोटे बच्चों को ठंडी लग जाती है तो अदरक का उपयोग कर ठंडी से बचाव करते है। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-फंगल होता है।

कैंसर से रोकथाम :- कैंसर एक खतरनाक बीमारी होती है। अदरक कैंसर पीड़ितों के लिए बहुत उपयोगी होती है। अदरक के गुण कैंसर की कोशिकाओं को मृत्यु प्रदान करता है। जिससे कैंसर से बचने में सहायता मिलती है।

अदरक के नुकसान क्या है ?

1. कुछ लोगो को अदरक का सेवन करने से एलर्जी ओठ जीभ में सूजन व शरीर में खुजली उत्पन्न होती है। उनको अदरक का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

2. अदरक की चाय का सेवन 5 कप से अधिक करने पर सिरदर्द माइग्रेन, अनिद्रा जैसी समस्या को उत्पन्न कर सकता है।

3. जो व्यक्ति उच्च रक्त चाप की दवाइयों का सेवन करते है उनको विशेषयज्ञो की देख रेख में अदरक का सेवन करना चाहिए।
4. अदरक का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट सम्बंधित विकार पेट दर्द, दस्त जैसी समस्या हो सकता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में किसी भी चीज का सेवन करना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top