Uttar Pradesh

लखनऊ: महिला आयोग की अध्यक्ष का लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल का दौरा, अधिकारियों की अनुपस्थिति से हुईं नाराज

लखनऊ: गुरुवार को लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम निरीक्षण के लिए पहुंची, यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती लोगों से उनका हालचाल पूछा l साथ ही अस्पताल में मरीजो की अच्छी तरह से देखरेख की जा रही है या नहीं, इसके बारें में भी जानकारी ली l

अपने दौरे पर उन्होंने लोकबंधु अस्पताल में कम मरीज आने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कम मरीजों का आना यहां कि कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है। वह अधिकारियों की अनुपस्थिति से भी नाराज हुईं।

उन्होंने कहा कि मैं आऊं या नहीं पर अधिकारियों की उपस्थिति तो होनी चाहिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सको की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए

Most Popular

To Top