Uttar Pradesh

भाजपा नेता अतुल सिंह ने नुक्कड़ सभा कर लोगो को प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

बबिता वर्मा

रायबरेली-भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के गढ़ी,गौरा बाजार,सरायं हरदो,गदागंज,लोधन का पुरवा,पाही दाऊदपुर गड़ई,कुरौली बुधकर, मालिन का पूरवा आदि गांवों में चौपाल व नुक्कड़ सभा कर लोगो को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई एवं उनकी समस्याएं सुनी एवं उनको मोबाइल से भाजपा का सदस्य बनाया।श्री सिंह ने 7505403403 पर मिस कॉल कराकर भाजपा का सदस्य बनाया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मोदी जी का प्रयास है कि सबको साथ लेकर सबका विकास हो व सभी को पक्का मकान मिले।प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सभी जरुरतमंदों को पक्का मकान मिल रहा है।नि:शुल्क बिजली कनेक्शन,उज्जवला योजना के माध्यम से नि:शुल्क गैस कनेक्शन,चिकित्सा के लिए 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत हो रहा है।मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।योगी सरकार गांव,गरीब,किसान,नौजवान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है।भ्रष्टाचार खत्म करना योगी सरकार का लक्ष्य है।अपराधियों पर प्रदेश सरकार ने सख़्त कार्यवाही किया है।आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।श्री सिंह ने कहा कि ऊँचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है,मैं हमेशा यहां की जनता की सेवा इसी तरह करता रहूंगा।2022 के चुनाव में ऊंचाहार में कमल खिलेगा।ऊंचाहार को लोग चारागाह न समझे।निश्चित ही इस बार यहां की जनता ऐसे लोगों को सबक़ सिखाकर उनके मूल निवास भेजने का काम करेगी।इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0पाठक,मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा,कलराज मिश्रा,योगेंद्र सिंह,अमित बाजपेई,धुन्नी दिवेदी,प्रेम शंकर श्रीवास्तव,भोला साहू,राधेश्याम यादव,महेश सरोज,अनुराग जायसवाल,धीरज पटेल,मनोज पटेल,टिंकू सिंह,आशीष सरोज,राजाराम यादव,श्रीपाल सैनी,मुकेश यादव,दिनेश मिश्रा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top