National

अफगानिस्तान में रिपोर्टिंग के दौरान मारे गए पत्रकार दानिश सिद्दीकी का शव आज आएगा भारत

अफगानिस्तान में रिपोर्टिंग के दौरान मारे गए भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी का पार्थिव शरीर आज भारत लाया जाएगा। अफगान और तालिबान के बीच युद्ध के दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका शरीर तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति को सौंप दिया था। यह जानकारी भारत सरकार को भी दे दी गई थी जिसके बाद भारतीय अधिकारियों ने उनके शव को भारत वापिस लाने की तैयारी शुरू कर दी है। दानिश सिद्दीकी का नाम विश्व के बड़े पत्रकारों में शामिल था।

बता दें कि दानिश सिद्दीकी अफगान सुरक्षा बलों के साथ पूरी तत्परता के साथ अफगानिस्तान में अफगान सेना और तालिबान के बीच छिड़े युद्ध को कवरेज  कर रहे थे। उनके काफिले पर हुए हमलों के भी उन्होंने कुछ वीडियो ट्विटर पर शेयर किए थे। दानिश ने कई अंतरराष्ट्रीय कवरेज भी की थी। उन्होंने 2016-17 में इस्लामिक स्टेट के उभार के बीच मोसुल की लड़ाई को कवर किया। इसके बाद रोहिंग्या नरसंहार से उत्पन्न शरणार्थी संकट तथा वर्ष 2020 में दिल्ली दंगों की कवरेज भी की। उन्हें रोहिंग्या शरणार्थी संकट की कवरेज के लिए पुलित्जर प्राईज भी दिया गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top