National

एक बार फिर फसे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, जाने पूरा मामला

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह फिर के खिलाफ मुंबई के मारिन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज किया गया है। इसमें परमबीर सिंह के अलावा और 8 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है जिनमें 6 पुलिसकर्मी हैं। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली है।

बताया दें कि परमबीर सिंह के खिलाफ ये एफआईआर मुंबई के ही एक बिज़नेसमैन ने की थी। उसने एक्सटॉर्शन करने के गंभीर आरोप लगाते हुए बयान में पूर्व पुलिस कमिश्नर सहित अन्य पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामलें की जांच जारी है और इस केस में दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। ये परमबीर सिंह पर कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी परमबीर सिंह विवादों में रहे हैं। एंटीलिया मामले में पूर्व कमिश्नर के एक पत्र से महाराष्ट्र में सियासी उथल पुथल तेज़ हो गई थी.

गौरतलब है कि परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्टी लिखकर अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए थे। परमबीर सिंह ने अपने पत्र में एनआईए द्वारा गिरफ्तार मुंबई पुलिस के एपीआई सचिन वाझे के बारे में चर्चा की थी कि, वाझे ने उन्हें बताया की अनिल देशमुख उससे हर महीने 100 करोड़ रुपए देने को कहा था। हालांकि ये मामला अब ईडी के पास है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top