दौड़ना एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है साथ ही इसके अनेकों फायदे भी होते हैं। इससे हमारी मांसपेशियां और हड्डियां बहुत मजबूत होती है और यह वजन कंट्रोल करने के साथ ही हार्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि को भी कंट्रोल में रखता है। इसलिए आप रोजाना सुबह दौड़ने जरूर जाएं।
साथ ही स्पॉट रनिंग यानी कि घर में ही ग्रेनाइट, मार्बल या अन्य पत्थर की कठोर सतह पर लगाई जाने वाली दौड़ शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होती है। इससे पैरों के जोड़ों पर इसका असर पड़ता है।जिससे जोड़ों के दर्द या घुटने के दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आप दौड़ने जाएं तो खुले मैदान में दौड़े। खुली हवा में दौड़ने से शरीर की कैलोरी अधिक बर्न होती है। इससे वजन भी घटता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
घास वाली या कच्ची जगह पर रनिंग करने से आपके शरीर को बहुत फायदे होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि मैदान में या घास वाली जगह पर दौड़ लगाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार दौड़ने से पहले वार्मअप करने से मांसपेशियों में रक्त प्रवाह अच्छा होता है। शरीर में लचीलापन आने से इंजरी या चोट लगने की संभावना बहुत कम हो जाती है। इसलिए कम से कम 10 से 15 मिनट तक वार्मअप करना चाहिए। आप जब दौड़ने जाएं तो जूते भी कंफर्टेबल होने चाहिए। ताकि दौड़ते वक्त हमारी एड़ियों को अच्छा सपोर्ट मिल सके।
