India

ब्रॉडबैंड सेवा : दो वर्ष के भीतर रिलायंस जियो ने 20 साल पुरानी सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL को छोड़ा पीछे, इस कंपनी ने जोड़े 43.40 लाख ग्राहक

ब्रॉडबैंड सेवा : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नवंबर, 2021 के आंकड़ों के मुताबिक, 43.40 लाख फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ जियो पहले स्थान पर पहुंच गई। बीएसएनएल करीब 42 लाख कनेक्शन के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवा में बीएसएनएल की 20 साल की बादशाहत खत्म हो गई। अब रिलायंस जियो शीर्ष पर पहुंच गई है।

फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवाओं की व्यावसायिक शुरुआत करने के दो वर्ष के भीतर रिलायंस जियो ने 20 साल पुरानी सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को पीछे छोड़कर क्षेत्र के शीर्ष सेवा प्रदाता का स्थान ले लिया है।

दूरसंचार क्षेत्र के नियामक भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की मासिक दूरसंचार उपभोक्ता रिपोर्ट में  बताया गया कि नवंबर में करीब 43 लाख 40 हजार वायर्ड फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ जियो क्षेत्र का सबसे बड़ा सेवा प्रदाता है। अक्टूबर में जियो के करीब 41 लाख 60 हजार फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कनेक्शन थे। इससे पहले, करीब 20 वर्ष से इस क्षेत्र का सबसे बड़ा सेवा प्रदाता बीएसएनएल था।

बीएसएनएल के कनेक्शन अक्टूबर में 47 लाख 20 हजार थे जो नवंबर में घटकर 42 लाख रह गए। इस क्षेत्र में भारती एयरटेल के नवंबर में 40 लाख 80 हजार कनेक्शन थे। जियो ने फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवा ‘जियो फाइबर’ सितंबर 2019 में शुरू की थी, तब बीएसएनएल के इस श्रेणी के ग्राहकों की संख्या 86 लाख 90 हजार थी।

देश में अक्टूबर माह तक ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 79.895 करोड़ थी जो नवंबर में बढ़कर 80.16 करोड़ हो गई। इसमें ट्राई ने कहा, ‘‘नवंबर माह के अंत तक ब्रॉडबैंड सेवा के कुल उपभोक्ताओं में से 98.68 फीसदी शीर्ष पांच सेवा प्रदाता कंपनियों के ग्राहक थे।’’ भारती एयरटेल 40.80 कनेक्शन के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है। नवंबर में जियो ने 1.90 लाख फाइबर कनेक्शन दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top