Uttar Pradesh

यूपी: इस महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में टूटे सभी रिकॉर्ड, 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

वाराणसी: महाशिवरात्रि पर्व भगवान् शिव की प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए प्रसिद्ध है। महाशिवरात्रि का पर्व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर आदिदेव महादेव का निवास स्थल श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को विविध रंग के पुष्पों से आकर्षक ढंग से सजाया गया

शिवभक्तों की आस्था के सबसे बड़े उत्सव महाशिवरात्रि पर सुबह से ही काशी में बाबा विश्वनाथ दरबार में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। इस पर्व पर देश विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। भक्तों ने भोर से ही बाबा का जलाभिषेक कर जीवन मंगल की कामना की। महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन का नया रिकॉर्ड ही बना दिया।

शाम छह बजे तक 7.81 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन किए। इससे पहले एक जनवरी 2024 को 7.25 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किए थे। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को एक सेकंड में 14 श्रद्धालुओं ने बाबा के झांकी दर्शन किए।

शुक्रवार की भोर में मंगला आरती के बाद 3:15 बजे से दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के कपाट खुल गए थे। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए परिसर में चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। जगह- जगह स्थानों पर पेयजल चिकित्सा की टीमें तैनात हैं। एक्टर सिद्धार्थ भी काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top