Travel

राहत: रेलवे की जनरल टिकट का अब यूपीआई से करें भुगतान, यूपी के चार स्टेशनों पर सुविधा शुरू

बड़ी राहत: रेलवे टिकट विंडों पर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनों को खत्म करने की योजना तैयार कर रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने डिजिटलीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। यात्री ट्रेन के अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा चारबाग, अयोध्या धाम, बनारस और प्रयागराज स्टेशन के टिकट काउंटरों पर शुरू की गई। वहां काउंटर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान किया जा सकेगा।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि यह सुविधा मंडल के कुल 19 स्टेशनों पर शुरू की जाएगी। वर्तमान में मंडल के चार स्टेशनों पर यह सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। शेष 15 स्टेशनों पर जल्द इसे शुरू किया जाएगा। इसमें अकबरपुर, अमेठी, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, भदोही, जंघई, जौनपुर, जौनपुर सिटी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, निहालगढ़, उन्नाव, प्रयागराज संगम, रायबरेली, शाहगंज और सुल्तानपुर स्टेशन शामिल हैं।

जनरल टिकट खरीदने के लिए पैसेंजरों को टिकट काउंटर पर रखे स्क्रीन पर अपना टिकट विवरण, किराया भुगतान राशि के साथ ही क्यूआर कोड नजर आएगा। जिसे जीपे, फोन पे आदि एप से स्कैन कर भुगतान किया जा सकेगा। इससे अब काउंटरों पर नकद को लेकर होने वाली कहासुनी के झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी। यात्रियों का समय बचेगा, लेनदेन में पारदर्शिता रहेगी।

इससे पहले यूटीएस के जरिए टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की जा चुकी है। हालांकि इसके बाद भी टिकट विंडों पर लाइनें देखने को मिलती हैं। टिकट के लिए यात्री जद्दोजहद करते दिखते थे, कई बार तो उनकी ट्रेन भी छूट जाती थी। रेलवे यात्रियों के लिए क्यूआर कोड की नई सुविधा शुरू कर रहा है। अब यात्री क्यूआर कोड और यूपीआई पेमेंट के माध्यम से ट्रेन टिकट खरीद सकेंगे। उनको टिकट विंडो की लाइन में लगने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top