India

यूपी चुनाव 2022 : चुनाव आयोग के पास डेढ़ दर्जन अधिकारियों को हटाए जाने की शिकायत पहुंची, आयोग कर रहा शिकायतों की समीक्षा जल्द ही लेगा निर्णय

यूपी चुनाव 2022 : हर रोज जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे- वैसे ही आचार संहिता उल्लंघन के मामले के साथ अधिकारियों को हटाए जाने की शिकायत लगातार बढ़ रहे हैं। पहले चरण के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, चुनाव को लेकर सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। अब तक डेढ़ दर्जन अधिकारियों को हटाए जाने की शिकायत चुनाव आयोग से की जा चुकी है। इसमें मंडलायुक्त और पुलिस आयुक्त से लेकर तहसीलदार स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। आयोग को जो शिकायतें मिली हैं उनकी समीक्षा की जा रही है और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

आयोग को शिकायत मिली है कि कई ऐसे अधिकारी हैं जो तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। इन अधिकारियों में कमिश्नर से लेकर तहसीलदार स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इस बीच लखनऊ रेंज की पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह को हटाए जाने की अटकलें शुरु हो गई हैं। दरअसल लक्ष्मी सिंह के पति राजेश्वर सिंह लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए हैं। इस लिए लक्ष्मी सिंह को यहां से हटाए जाने को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसके लिए गृह विभाग भी सक्रिय हो गया है।

मसलन वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल 16 मार्च 2018 से वाराणसी में तैनात हैं। यानी उन्हें वाराणसी में तैनाती को तीन साल 10 माह से अधिक हो गए हैं। इसी तरह मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह पहले रामपुर में जिलाधिकारी थे और अब उसी मंडल के मंडलायुक्त हैं जिसमें रामपुर जिला भी आता है। आंजनेय रामपुर में 15 फरवरी 2019 से 2 मार्च 2021 तक जिलाधिकारी थे। पदोन्नति होने के बाद उन्हें उसी मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा जिन अधिकारियों को लेकर शिकायत आयोग से की गई है उसमें देवरिया जिले के एसपी श्रीपति मिश्रा, देवरिया में ही तैनात उप जिलाधिकारी सौरभ सिंह, प्रतापगढ़ में मुख्य चिकित्साधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव का नाम भी शिकायतों में शामिल है। इसके अलावा विभिन्न राजनैतिक दल अलग अलग जिलों के अधिकारियों की शिकायत आयोग से कर चुके हैं। इसमें अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश और अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के साथ-साथ नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह का नाम भी शामिल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top