Elections news

सम्मान समारोह में सत्तापक्ष पर लगाया आरोप तंत्र ने हराया चुनाव

✍️ विकास शुक्ला

मिल्कीपुर, अयोध्या

अमानीगंज ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में 5 मतों से जीत से दूर रहे राहुल सिंह ने 46 बीडीसी सदस्यों की परेड करा कर ताकत का एहसास कराया। बहादुरगंज स्थित विवेकानंद शिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह में समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शासन व प्रशासन पर लोकतंत्र पर चीर हरण का आरोप लगाया ।अपनी तरह के अभूतपूर्व आयोजन में हारे हुए ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशी शोभा रावत की चुनाव कमान संभालने वाले राहुल सिंह ने क्षेत्र में मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया।समारोह में 46 बीडीसी सदस्यों को मंच पर सम्मानित कर यह संदेश दिया कि जनमत होने के बाद भी तंत्र ने हरा दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सपा के चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सत्ता पक्ष पर धांधली का आरोप लगाया लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के आगे चुनौती पेश करने वाले राहुल सिंह ने मिल्कीपुर विधानसभा के उज्जवल भविष्य हैं ।इसी कड़ी में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता भगवान बहादुर शुक्ल ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से लेकर ब्लाक प्रमुख के चुनाव तक जिस तरह महाभारत में द्रोपदी का चीर हरण हुआ है उसी तरह भाजपा सरकार ने धृष्ट राष्ट्र का रोल अदा किया है। ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशी शोभा रावत की कमान संभाल रहे युवा सम्राट राहुल सिंह ने आरोप लगाते हुये कहा कि जनपद के दो विधायक और जिला अध्यक्ष ने कैंप लगाकर चुनाव हराने का काम किया है और मै अपने क्षेत्र की जनता व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहूंगा।
उक्त सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख की प्रत्याशी के पति चंद्रकेश रावत ,चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह,राम कुमार अवस्थी, भगवान बहादुर शुक्ल, तेजवंत सिंह,विश्वनाथ सिंह ,सूबेदार सिंह,दादा सुरेश पांडे, वीर प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह, पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह चौहान, कुलदीप सिंह, सनत कुमार, संजय सिंह युवा नेता, पवन कुमार सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ला, प्रधान तारकेश्वर तिवारी, भोला सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह,लाल बहादुर सिंह सचिव, कमलेश पाठक,राजन तिवारी दिनेश सिंह तथा क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक एवं पत्रकार गण मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top