Politics

यूपी: पीएम मोदी ने सपा पर कसा तंज, बोले-पहले की सरकार ने मिर्जापुर को बदनाम कर दिया था…

मिर्जापुर: छठे चरण का चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी पार्टियों के दिग्गजों ने सातवें चरण की सीटों के लिए प्रचार पर फोकस बढ़ा दिया है। इसी क्रम में सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरकछा कलां में गठबंधन की मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीट पर लोकसभा प्रत्याशियों व दुद्धी सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान माता विंध्यवासिनी की जयकारे से प्रधानमंत्री ने भाषण शुरू किया। इस दौरान पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में सपा सरकार में पहले जनता कांपती थी अब माफिया थर-थर कांपते हैं। मिर्जापुर को बदनाम कर दिया था। पूर्वांचल को माफियाओं का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था। जीवन हो या जमीन कब छिन जाए कोई नहीं जानता था।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वालों को देश अच्छी तरह जान गया है। ये लोग घोर सांप्रदायिक, जातिवादी, परिवारवादी हैं। कानून व्यवस्था और समाजवादी का 36 आंकड़ा है। आतंकवादियों को छोड़ देते थे। जो पुलिस अफसर आना कानी करता था उसे सस्पेंड कर देते थे। पीएम ने आगे कहा कि अपने वोट बैंक के लिए इंडी गठबंधन वाले कोई भी हद पार कर सकते हैं। उनके निशाने पर देश का संविधान भी है। दलित, पिछड़ों आदिवासी का हक लूटना चाहते हैं। ये लोग संविधान बदल देना चाहते हैं। मैं भी अति पिछड़े समाज से यहां पहुंचा हूं। इसलिए उनके दर्द को समझता हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा, कांग्रेस के लोग वोट बैंक को समर्पित हैं जबकि मोदी पिछड़ों, दलितों की सेवा को समर्पित है। मोदी मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज भी दे रहा है। सभी परिवार के बुजुर्ग का मुफ्त इलाज मोदी कराएगा। पीएम किसान सम्मान निधि से मिर्जापुर के किसानों के खाते में एक हजार करोड़ रुपये पहुंचे। चार करोड़ पक्के घर बनाकर दे दिए। तीन करोड़ पक्के घर और मिलने वाले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुप्रिया, मंत्री मंडल की मजबूत साथी हैं। राबर्ट्सगंज से पहली महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  सभी का एक एक वोट नारी को सशक्त करने के लिए पड़ना चाहिए। उन्होंने समर्थकों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएंगे। हर पोलिंग बूथ पर विजयी होना है। मतदान के सारे रिकार्ड टूटने चाहिए। मोदी ने इंडी गठबंधन पर हमला जारी रखते हुए हमारे यूपी के लोग राजनीति को समझने में माहिर है। कोई कंपनी डूब रही है तो कोई शेयर खरीदेगा क्या। डूब रहे हैं उसको कोई वोट देगा क्या। पता है कि डूबना तय है तो वोट देने की गलती क्यों करेगा। चौराहे पर खड़े हो जाएं तो 90 लोग किसको वोट देंगे पता चल जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top