India

मर्डर: रची हत्या की पूरी साजिश,पत्नी ने दो लाख रुपये देकर अपने प्रेमी और उसके तीन दोस्तों से करवाई मौत का सौदा,

मर्डर: दिल्ली के जाफराबाद में रह रहे बिजनौर के गांव उमरी कलां निवासी हिस्ट्रीशीटर मुकीत का गोली लगा शव एक सप्ताह पूर्व गंगनहर मार्ग पर गांव जानी कलां के सामने कार में मिला था। मृतक के भाई खुर्शीद ने अज्ञात के रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी मुमताज ने बताया कि मुकीत नशे का आदी था। जबरन उसके माध्यम से जान पहचान वालों से कर्ज लेता था, लेकिन वापस नहीं लौटाता था। जिस वजह से वह परेशान थी।

एक माह पूर्व मुमताज का दिल्ली के थाना ज्योति नगर कर्दमपुरी निवासी चालक फैजान से प्रेम-प्रसंग हो गया। फैजान के साथ मिलकर उसने मुकीत की हत्या का प्लान बनाया। बताया गया कि आरोपियों का प्लान मुकीत के शव को नहर में फेंककर मौत के सबूत हमेशा के लिए मिटाने का था लेकिन यह सफल नहीं हो सका।

इस मामले में मुकीत के मोबाइल फोन पर आई एक कॉल ने पत्नी की पूरी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया और सभी हत्यारोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए। दरअसल, आरोपियों में से एक ने कॉल कर मुकीत की गाड़ी बुक की थी, जिसके बाद वह घर से निकला था। पत्नी ने यह बात पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस इस कॉल को आधार मानकर जांच में जुटी और हत्या की तह तक जा पहुंची।

फैजान ने दिल्ली के ही भजनपुरा निवासी अमान, कबीर नगर शाहदरा निवासी समीर, विजय पार्क निवासी सादवान और कर्दमपुरी निवासी समद को दो लाख रुपये में मुकीम को मारने के लिए तैयार किया। बताया गया कि मुमताज ने कर्ज लेकर आरोपियों को एक लाख रुपये  दिए। चारों युवक मुकीत की कार बुक कर बिजनौर के लिए चले। फैजान अपनी कार में उसके पीछे चल रहा था। गंगनहर पर जानी कलां गांव के पास चारों युवकों ने लघुशंका करने के बहाने कार रुकवा ली और मुकीम को गोली मार दी। चारों आरोपी फैजान की कार में बैठकर दिल्ली चले गए।  साजिश रचने वाली पत्नी का प्लान पति के शव को ठिकाने लगाकर मौत के सबूत हमेशा के लिए मिटाने की योजना थी लेकिन यह फेल हो गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने मुमताज, अमान, समीर और समद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top