Bollywood

नायक : अभिनेता सोनू सूद ने सुनी एक और जरूरतमंद की गुहार, मुरादाबाद के बीमार युवक को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद किया शिफ्ट

लोगों के नायक:  पिछले साल लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर उभरे फिल्म अभिनेता सोनू सूद मुरादाबाद के एक युवक के मददगार बने हैं। नोएडा के निजी अस्पताल में मौत से लड़ रहे कोरोना संक्रमित भाई की जिंदगी बचाने के लिए बहन रेनू ने सोनू सूद को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई थी। उनकी पुकार पर सोनू सूद ने रेनू के भाई को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद शिफ्ट कराया है l

रामस्वरूप कॉलोनी निवासी सुमन शर्मा बिजली विभाग से सेवानिवृत्त थे। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। दूसरी लहर में उनका परिवार संक्रमित हो गया था। अप्रैल में सबसे पहले उनका बड़ा बेटा हितेश (44) संक्रमित हुआ। इसके बाद परिवार के दूसरे सदस्य पॉजिटिव हो गए। छह मई को सुमन शर्मा का निधन हो गया। एक दिन बाद आठ मई को उनकी पत्नी अरुणा शर्मा का भी निधन हो गया।  घर मे 2-2 मौतों के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बड़ा बेटा हितेश और छोटा बेटा अंकित भी संक्रमित हो गए थे। दोनों अस्पताल में भर्ती थे। संक्रमण के चलते अंकित के पैर काटने पड़े। वहीं, दो महीने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती रहे हितेश के फेफड़े खराब हो गए थे। बाद में हितेश को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हितेश की बड़ी बहन रेखा और छोटी बहन रेनू को कुछ समझ नहीं आ रहा था।

एक ओर मदद के लिए कोई सहारा नहीं दिख रहा था तो दूसरी तरफ भाई की जिंदगी की आस टूटने लगी थी l ऐसे हालात में 11 जुलाई को बहन रेनू ने ट्वीट कर फिल्म अभिनेता सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। उन्हें अपने भाई की स्थिति बताते हुए लंग ट्रांसप्लांट के लिए मदद मांगी। 12 जुलाई को ट्वीट पढ़ने के बाद सोनू सूद मदद के लिए आगे आए। सोनू सूद ने हितेश को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया, जहां हितेश का इलाज शुरू कर दिया गया और हितेश के फेफड़े ट्रांसप्लांट किए जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top